रविवार, 8 जनवरी 2017

कसक


  

खुश थी मैं
अपने सपनों के पुष्प
परिवार की
नाक  की
प्राषाण प्रतिमाओं पर
चढ़ाकर
बंद कर दिए थे
बुलबुल के गीत
पारिवारिक मर्यादाओं की
अँधेरी
गुफाओं में
तब तक
जब तक
मेरी बेटी ने नहीं कहा
माँ
मुझे मत बना देना
अपनी तरह
निर्जीव
अरमानों के साथ
सजीव।
वंदना बाजपेयी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें