बुधवार, 4 मार्च 2026

ऐआई के संग यूँ, मने रंग त्योहार





ऐआई के संग यूँ, मने  रंग त्योहार

हींग लगे ना फिटकरी, हो चोखा तैयार

हो चोखा तैयार, रंगी है बस तस्वीरे

कोरे मन-तन आज, बनाते नई नजीरें

नया हुआ है फाग, बना कंप्यूटर साई

बदल रहा संसार, अखिल डाटा ऐ आई       



आप सभी को होली की शुभकामनाएँ

फ़ोटो प्रिय निहारिका के सौजन्य से ☺️