रविवार, 5 नवंबर 2023

किसी उदास मौसम में


 





जिंदगी की किताब में किसी गुलाब की तरह

हमेशा सँजो कर नहीं रखे जाते

जीवन के किसी उदास मौसम में

बहार लाकर अचानक से खो जाने वाले लोग

बल्कि मन छुड़ाना चाहता है

उन यादों से पीछा

जिन्होंने कुछ पल के लिए ही सही

पर पतझड़ के मौसम में

जीने के आदी मन को

दिखा दिया था पतझड़ और बहार में फर्क

और अनजाने ही कुरेद दिया था एक ढका-मुदा घाव