वृक्ष कितना भी घना हो
कितनी भी उचाइयाँ नापती हो शाखायें
कितनी भी गहराई तक
गयी हो जड़े
पर
तिनका -तिनका जोड़कर
बनाये गये
भावनाओं के कोमल घोंसलों को
तीखे शब्दों की आँधियों से
टूट कर गिरने से
भला कौन बचा पाया है ?
कौन बचा पायेगा ............
कितनी भी उचाइयाँ नापती हो शाखायें
कितनी भी गहराई तक
गयी हो जड़े
पर
तिनका -तिनका जोड़कर
बनाये गये
भावनाओं के कोमल घोंसलों को
तीखे शब्दों की आँधियों से
टूट कर गिरने से
भला कौन बचा पाया है ?
कौन बचा पायेगा ............
वंदना बाजपेई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें